कामयाबी के 4 सूत्र


किसी कामयाब इंसान को दरअसल, शिखर तक पहुँचाने वाली हजारों बातें हो सकती हैं | इस रास्ते में किसी भी विचार को कम या कमजोर न समझें | यह काम मोती वाली सीप ढूंढने जितना दुष्कर नहीं बल्कि कटोरी के नीचे बॉल  को ढूंढने जैसी मेहनत और ध्यान मांगता हैं | चलिए शुरू करते हैं |


 1.रोज 10...

 

छोटी डायरी लीजिए और उस पर रोज सुबह 10 Ideas लिखिए | मुश्किल लग रहा हैं ? क्योकिं आपको लगता हैं की सारे के सारे 10 दमदार नहीं होंगे ? न सही | ख़राब होंगे, केवल इसी वजह से दिमाग को मशक्कत करने से रोकिये | यह आपकी नहीं दिमाग की ही रणनीति हैं  ताकि उसको ख़राब या बेकार करार दिए जाने से डर से Idea सोचने से ही रोक दिया जाएं |

 

 

तरकीब ...  अगर आपको लगता हैं की 10 नहीं सोच पाएंगे, तो 20 सोचिए | ज्यादा बोझ  डालेंगे, तो दिमाग कम से कम 10 तो सोचेगा ही |

रणनीति... आपको Idea की केवल एक पंक्ति लिखनी  हैं |
  
मिसाल-
Richard Brainscan The Student Magazine के मालिक थे | उन्हें किसी Airline की सेवाएं पसंद नहीं आती |एक दिन उन्होंने लिखा वें अपनी Airline चलाना चाहेंगे | कितना बेमेल-सा विचार लगता था, हवाई उड़ान जैसा | आज वे विश्व की सबसे कामयाब Airlines में से एक Virgin Airlines के मालिक हैं |

 

 

2.अतिव्यस्त...


 
अगर कोई आपसे कहे की आप बहुत व्यस्त रहते हैं, इसलिए आपको फ़ोन करने या आपसे मिलने की इजाजत मांगने में झिझक हो रही थी, तो समझिए आप समस्या में हैं | इसे सुलझाना ही नहीं, समझना भी जरुरी हैं | 







समस्या... बहुत व्यस्त का मतलब सीधा-सा होता हैं कि आपका समय और उसका नियोजन आपके हाथ में नहीं हैं | यह अच्छा संकेत कैसे हो सकता हैं ?

तरीका... अपने आप को, जीवन और काम को व्यवस्थित कीजिए | समय सीमा में अपने कामों को पूरा कीजिए | यह जीवनशैली का हिस्सा नहीं जीवनशैली ही होनी चाहिए |

 मिसाल- 
जाने-माने वक्ता Derek Siverse कहते हैं की जब मुझे कोई कहता हैं की आपके पास वक़्त नहीं होगा, तो मुझे लगता हैं की में अव्यवस्थित हूं | समय की कमी का मतलब हैं की प्राथमिकताओं की समझ में कमी | में किसी को नहीं कहता की व्यस्त हूं | और अगर व्यस्त करना पड़े तो समझ जाऊंगा की काम के ढंग पर निगाह डालने की जरुरत हैं |


 You may also like:- अपनी ब्रैंड इमेज बनाई आपने ?

 

 

3.आनंद...

 
 अगर कोई व्यायाम, अभ्यास या ध्यानादि  करते हैं, तो इसके लिए क्या समय भी तय करते हैं ? यह सार काम स्वास्थ्य भी नहीं, आनंद के लिए हैं | इन्हें बंधना ठीक नहीं |











तरीका... योग, ध्यान आदि क्रियाओं को करने के लिए समय बांधा हैं, तो उससे कम समय ही दें | मान लीजिए, 5 मिनट के लिए ध्यान लगाने को सोचा हैं, तो 4 मिनट में ही उठ जाएं  | कभी 3 भी कर लें | 

फायदा... मन को आनंदित करें वाली ऐसी साधनाएं जारी रहें, इसके लिए इनको बोझ मानना ठीक नहीं | 5 मिनट की बंदिश कभी नियम की तरह बोझिल न हो जाए , इसका  ख्याल रखें |


 मिसाल- 
Joy on Demand के लेखन  Shed-Meng की सलाह हैं की कोई भी नियम बोझ लगने लगे, आदत की तरह का अहसास देने लगें, तो उससे मन हटने लागता हैं | तब परिवर्तन की इच्छा होने लगती हैं | लेकिन आनंद और सेहत के संधान में परिवर्तन कैसे किया जा सकता हैं ?





4.कारक...

 

 
कभी भी उस वजह पर अपनी असफलता का ठीकरा ना फोड़े, जो दोषी हो ही नहीं सकती | कितनी ही बार हमें प्यास या भूख सता रही होती हैं और हम चिडचिडा जाते हैं और कहने लगे हैं की भूख-प्यास दोषी हैं |

 

 


दूसरा पक्ष... हम अकारण ही लोगो पर शक करते हैं या उन्हें दोष देते हैं | जब कोई छोटा बच्चा बहुत रोता हैं या चिडचिडा रहा होता हैं, तो क्या हम यह कहते हैं की यह बच्चा मेरे लिए बुरा सोच रहा है ? बदला लेने की कोशिश का रहा हैं |

 


 मिसाल- 
Bill Clintan किसी को परेशान देखते थे, तो पूछते थे की ठीक से सोए, खाना खाया, कोई परेशानी तो नहीं? दिक्कत यह हैं की लोग असफलता के लिए इन बातों को दोषी ठहरा देते हैं |

 

Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |



Other Posts. Please take a look


कामयाबी के 4 सूत्र कामयाबी के 4 सूत्र Reviewed by Deepak Gawariya on July 14, 2017 Rating: 5

No comments:

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.