अपनीब्रांडिंग कैसे करें ? How to Personal Branding

अपने गुणों को अपनी अपनी मशाल बनाना 'Self Branding' है | 

यह मौजूदा दौर का शगल नहीं, जरुरत बन चुकी है |



आपने Steve Jobs का नाम तो यक़ीनन सुना ही होगा | पर क्या आप Denis Richie के बारे में जानते है ? Computer Language c और Unix Operating System बनाने वाले Denis को तकनिकी दुनिया के लोग जानते है, वही Apple के संस्थापकों में से एक Steve को पूरी दुनिया जानती हैं | दोनों महज एक सप्ताह के अन्तराल में दुनिया से विदा हो गए, लेकिन  इन दो दिग्गजों में Jobs को जितना याद किया जाता उतना Denis को नहीं | वह क्या था, जिसने एक व्यक्ति को इतना प्रसिद्ध कर दिया, वहीँ दूसरा व्यक्ति उतनी प्रसिद्धी नहीं पा सका |
जवाब है ब्रेंडिंग | Steve ने जितना Apple को ब्रैंड के तौर पर स्थापित किया | उतना ही खुद को भी | Opera Winfred, Bil Gates, Shahrukh Khan, Sachin Tendulkar कुछ ऐसी शख्सियतें हैं, जिनका नाम ही ब्रैंड बन गया हैं |






क्या है Branding

कई बार आप किसी Company or Product 'लोगो' को देखकर ही उसके बारे में बता देते हैं | कुछ वस्तुओं का सिर्फ नाम सुनकर या पढ़कर आँख मुंदकर उस पर भरोसा कर लेते हैं | इन कम्पनियों ने अपने आपको गुणवत्ता के मापदंडो पर ऊँचा रखकर, खुद को सालों में Brand के तौर पर खड़ा किया हैं | Self Branding इससे थोड़ी मिलती-जुलती हैं | अपनी योग्यता, खुबियों और विशेषज्ञताओं  को दुनिया के सामने लाना Personal Branding हैं, ताकि लोगो को पता चले की आप किस विधा में विशेषज्ञता रखते हैं |

 

यह शेखी बघारना नहीं है

खुद को आम से खास बनाना और इस बारे में दूसरों को बताना कहीं से भी अपने मुंह मियां मिट्ठु बनना नहीं हैं  | जिस समाज में हम रहते हैं, वहां Branding सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | जो लोग हमारे साथ दिन-रात काम करते हैं, रोजाना मिलते हैं | हमारी विशेषज्ञता और काम को जानते और समझते हैं | उन्हें अपने बारे में बताना जरुरी हैं | इन लोंगो को अपने उन पक्षों को प्रस्तुत करना चाहिए, जो हमारे जीवन का सर्वश्रेष्ठ हो | जब तक हम अपना सर्वश्रेष्ठ दुनिया के सामने नहीं लाएंगे, लोंगो को इस बारे में पता नहीं चलेगा की हम किस काबिल हैं |                          
  

घर में Branding


कुछ लोग काम तो जी-तोड़ करते हैं, लेकिन प्रचार करने में पीछे होते हैं | अपनी विशिष्टताओं के बारे में जब तक लोंगो को पता नहीं चलेगा, लोग आपके महत्व को नही समझेंगे | उदाहरण के  तौर पर महिलाऐं मकान  को घर बनाती हैं, लेकिन इसका प्रचार नहीं करती | अगर वे अपने काम के बारे में कुछ नहीं कहेंगी, तो सबको लगता है कि वे दिनभर करती क्या हैं ?       
  

 

कैसे करें Branding

खुद की Branding करने के कई तरीके हैं | Online प्रचार के लिए Social Media सटीक माध्यम है, तो Offline भी कई तरीके से प्रचार किया जा सकता हैं |

  • सार्वजनिक मौकों या कार्यक्रमों में दूसरों की मदद का माध्यम बनकर भी प्रशंसा प्राप्त की जा सकती है | किसी और का व्यापर बढाने, उसके संपर्क बढाने में मदद कर सकते हैं |  


  • घरवालो या पति की जिम्मेदारियों  और उसका प्रबंधन करने के आपको तरीकों के बारे में कभी-कभार बता सकती हैं | किसी काम को करने में क्या चुनौतियां आई, उससे कैसे निपटा यह भी बताएं |

  • बच्चों की पढाई-परवरिश में किस तरह रोजाना समय निकलती हैं, घर खर्च में किस तरह बचत करती हैं | यह सब भी बताएं | किसी घरेलु कार्यक्रम की सफलता का श्रेयलेने से पीछे नहीं हटें, यह आपका हक हैं |

  • खुद की Branding के लिए हमेशा सीखते रहें | फिर चाहे वह कोई विशिष्ट कौशल हो या छोटे-छोटे काम | सिखने की आदत व्यक्ति को विशिष्ट बनती है | सिखने के लिए उत्साह और रूचि बनाए रखें |

  •  लोगों से संपर्क रखना भीं Important  हैं | Social Media के माध्यम से भी Networking बढ़ा सकते हैं | यह आपको रचनात्मक भी बनाए रखेगा | आप कितने लोगो को जानते हैं, इससे ज्यादा Important  हैं कि कितने लोग आपको जानते हैं |

  • हर व्यक्ति में कोई ना कोई विशिष्ट बात जरुर होती हैं | कोई खान-पान में विशेषज्ञ होता हैं, तो कोई परवरिश में परिपक्व   होता हैं | आपनी इस खूबी को बनाए रखना जरुरी हैं |

  • अपने आप पर ध्यान देना भी Branding का एक हिस्सा हैं | इसलिए अच्छा दिखना जरुरी हैं |





Branding में क्यों हैं पीछे महिलाऐं

  1.  महिलाएं भावनात्मक होती हैं | अगर वे अपने काम के बारें में पति को बताएं, तो उन्हें लगता हैं कि काम को बढ़ा-चढ़ाकर ध्यान आकर्षित करवाना चाहती हैं | अगर एसा ना करें, तो काम की कोई गणना नहीं होती |
  2. कामकाजी महिलाएं भी सोचती हैं की सिर्फ अच्छा काम करना पदोन्नति या प्रशंसा प्राप्त करने के लिए काफी हैं, वहीं पुरुष आपने काम का प्रचार करने में कही आगे होतें हैं |
  3. महिलाओं के लिए उनके लक्ष्य काफी ऊंचे होते हैं, जब तक वे लक्ष्य नहीं पा लेतीं | उनका उत्सव नहीं मनाती, वहीं  पुरुष  छोटी-छोटी सफलताओं का बढ़-चढ़कर प्रचार करते हैं |


Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |




Other Posts. Please take a look



अपनीब्रांडिंग कैसे करें ? How to Personal Branding अपनीब्रांडिंग कैसे करें ? How to Personal Branding Reviewed by Deepak Gawariya on July 14, 2017 Rating: 5

No comments:

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.